भारत ने अमेरिका में किया अभियान शुरू

by TheUnmuteHindi
भारत ने अमेरिका में किया अभियान शुरू

अमेरिका, 4 सितंबर : भारतीय समुदाय के एक समूह ने चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अभियान शुरू किया है। गैर-लाभकारी संस्था फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने ‘इंडो अमेरिकन वोट्स मैटर्स’ नाम से अभियान शुरू किया है। संस्था द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि देश के भविष्य को आकार देने में समुदाय जो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है, इस अभियान में उसे रेखांकित किया गया है।

You may also like