टी20 विश्व कप 2026: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन से अस्पताल में भर्ती

by Manu
अभिषेक शर्मा

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी 2026: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 के दौरान स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। पेट के इन्फेक्शन के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन की शिकायत है। डॉक्टर उनकी स्थिति की जांच कर रहे हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो नामीबिया मैच से वे बाहर हो सकते हैं। टीम मैनेजमेंट वैकल्पिक खिलाड़ी को तैयार रख रहा है।

अभिषेक को पेट की समस्या पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच के दौरान वे बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फील्डिंग के लिए वे मैदान पर नहीं उतरे। उस समय भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि अभिषेक पेट की दिक्कत से जूझ रहे हैं। कोच ने कहा था- “उनके पेट में थोड़ी परेशानी है। हमें उम्मीद है कि वे दो दिन में अगले मैच के लिए फिट हो जाएंगे।”

ये भी देखे: अभिषेक शर्मा ने विराट का टी20 रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे तेज इतने रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

You may also like