नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भारत निष्पक्ष नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है।
पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए। बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही इसका समाधान निकले। भारत हमेशा शांतिपूर्ण हल का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल के दिनों में चल रही कोशिशों से दुनिया फिर शांति की राह पर लौटेगी।
पुतिन ने इस पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए सक्रिय है। पुतिन ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया कि भारत यूक्रेन मुद्दे पर इतना ध्यान दे रहा है। उन्होंने बताया कि रूस अमेरिका समेत कुछ साझेदारों के साथ मिलकर शांति स्थापना पर काम कर रहा है।
ये भी देखे: पुतिन की दिल्ली यात्रा: मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाया, शुक्रवार को औपचारिक स्वागत