India has banned the accounts : भारत ने पाक अभिनेताओं के अकाउंट किए भारत में बैन

by TheUnmuteHindi
pakistan

नई दिल्ली, 1 मई 2025 : India has banned the accounts : भारत पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के चलते भारत द्वारा रोजाना सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब भारत ने पाकिस्तानी अदाकार हनिया आमिर और माहिरा खान hania amir & mahira khan सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारत india में बैन banned कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पहलगाम में आतंकवादी हमले terror attack में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। कई लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेताओं और कंटेंट निर्माताओं के अकाउंट को भारत के उपयोगकर्ताओं द्वारा एक्सेस करने पर अकाउंट उपलब्ध नहीं है संदेश दिखाई देता है।

भारत में खाता उपलब्ध नहीं

जब इन पाकिस्तानी हस्तियों के प्रशंसकों ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट instagram account तक पहुंचने की कोशिश की, तो सभी ने एक ही संदेश पढ़ा- भारत में खाता उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है। दिलचस्प बात यह है कि फवाद खान और वहाज अली जैसे कुछ अन्य लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट instagram account अभी भी भारत में दिखाई दे रहे हैं।

यूट्यूब चैनल भी किए हैं बैन

जानकारी के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि सिर्फ मशहूर हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ही नहीं, भारत ने कथित तौर पर भडक़ाऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैलाने के साथ-साथ देश, सेना और सुरक्षा एजेंसियों को निशाना बनाकर झूठी कहानियां फैलाने के आरोप में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों youtube channel पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते हाहाकार मची नजर आ रही है।

यह भी देखें : भारत ने भी पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया

You may also like