चंडीगढ़, 26 नवंबर 2025: भारत ने फिर से इतिहास रच दिया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में मंगलवार को हुई कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। यह 74 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया।
भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था। लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अबुजा को 2034 संस्करण के लिए विचार में रखा। अहमदाबाद की बोली को एक्जीक्यूटिव बोर्ड ने पहले ही सिफारिश कर चुका था। यह भारत का दूसरा CWG होगा। 2010 में दिल्ली ने आयोजन किया था।
ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व IOA अध्यक्ष पीटी उषा, गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी और अन्य अधिकारियों ने किया। घोषणा होते ही अहमदाबाद में गरबा डांसर्स और ढोल नगाड़ों से जश्न मनाया गया। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भी आतिशबाजी हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि भारत ने शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम 2030 की बोली जीत ली। खेल जगत और जनता को मुबारक। हमारी एकजुटता और खेल भावना ने भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत बनाया। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से हम इन ऐतिहासिक खेलों का स्वागत करेंगे। दुनिया का इंतजार कर रहा है।
ये भी देखे: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: सुपर ओवर में भारत ए को हराकर बांग्लादेश ए फाइनल में पहुंचा