भारत ने नहीं माना था मध्यस्थता का प्रस्ताव, सीजफायर पर पाक विदेश मंत्री इशाक डार का बयान

by Manu
इशाक डार

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही कई दावे किए हों लेकिन भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत ने बार-बार जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान ने ही सीजफायर का आग्रह किया था और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इस सच्चाई को कबूल लिया है।

इशाक डार ने खोली ट्रंप के दावे की पोल

एक कार्यक्रम में इशाक डार ने स्वीकार किया कि सीजफायर का प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से आया था, लेकिन भारत इससे सहमत नहीं हुआ। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने इसे पूरी तरह से द्विपक्षीय मुद्दा माना। डार ने कहा, “पाकिस्तान को कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से कोई समस्या नहीं रही। लेकिन भारत हमेशा से इसे द्विपक्षीय मुद्दा बताता रहा है। जब मार्को रूबियो की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव आया था, तब कहा गया था कि भारत से बातचीत होगी, लेकिन बाद में भारत ने इससे इनकार कर दिया।”

ये भी देखे: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने की भारत से बातचीत की पेशकश

You may also like