नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2025: भारत ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हालिया हत्या पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की एक और घटना करार दिया और इसे “बहुत चिंताजनक” बताया।
शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली सीमा पार हो रही इन घटनाओं पर गंभीरता से नजर रख रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
जायसवाल ने बयान में कहा, “बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार दुश्मनी बहुत चिंता की बात है। हम बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी।”
ये भी देखे: भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने एक-दूसरे के उच्चायुक्तों को तलब किया