भारत ने झूठे आरोपों को साफ खारिज किया, भारत पर लगाया इस्लामाबाद ब्लास्ट का आरोप

by Manu
विदेश मंत्रालय

चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी नेताओं के लगाए आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने झूठे और बेबुनियाद इल्जाम लगाए है। ये सब जनता को बहकाने के लिए हैं।

जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की यह पुरानी चाल है। वह भारत पर मनगढ़ंत बातें थोपता है। इसका मकसद अपने देश में सेना से प्रेरित अस्थिरता और सत्ता की लड़ाई से लोगों का ध्यान हटाना है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का हर देश इस हकीकत को जानता है। पाकिस्तान की ये भटकाव वाली कोशिशें किसी को बेवकूफ नहीं बनाएंगी।

आपको बता दें कि इस्लामाबाद जिला अदालत के पास एक आत्मघाती कार बम ब्लास्ट हो गया। इसमें 12 लोग मारे गए। 30 से ज्यादा घायल हो गए है।

ये भी देखे: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की No Entry पर आया MEA की सफाई

You may also like