India-Brazil Trade Deal: भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- ‘यह आपसी भरोसे की झलक’

by Manu
भारत ब्राजील ट्रेड डील

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2026: भारत और ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला और उनके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा- “मुझे प्रेसिडेंट लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उनके विजन और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत-ब्राजील संबंधों को लंबे समय से लाभ मिला है।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई मुलाकातें हुई हैं और हर बार राष्ट्रपति लूला की भारत के प्रति गहरी मित्रता और विश्वास स्पष्ट रूप से महसूस हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला का यह दौरा ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट को भी नई ऊर्जा देता है और दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि ब्राजील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी देखे: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों को दी नसीहत, कहा – ”उम्मीद है कि सभी सांसदों ने…”

You may also like