नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : महिला टी-20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से करारी हार देकर मैच जीत लिया। इस मैच में अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की उम्दा बल्लेबाजी से पाकिस्तान को शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 105 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस मैच को 11.2 ओवर में जीतना था, लेकिन टीम बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष करती दिखी। दो मैचों में पहली जीत से भारतीय टीम ग्रुप तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई। पाकिस्तान हार के बावजूद तीसरे स्थान पर है। शेफाली वर्मा ने 35 गेंद की पारी में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसी तरह अन्य खिलाडिय़ों द्वारा भी शानदार प्रदर्शन किया गया।
महिला टी-20 में भारत ने पाकिस्तान को हराया
53
previous post