IND W vs SL W 1st T20: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का तूफानी अर्धशतक

by Manu
IND W vs SL W

चंडीगढ़, 22 दिसंबर 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज (IND W vs SL W) के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 69 रनों की धमाकेदार पारी ने भारत को आसान जीत दिलाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। श्रीलंका के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उनके कोई बड़ी साझेदारी नहीं बनी।

जवाब में भारत ने लक्ष्य को 14.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुरुआत में दूसरा ओवर में दीप्ति शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर स्मृति मंधाना और जेमिमा ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। मंधाना 25 रन बनाकर आउट हुईं।

जेमिमा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। जेमिमा ने 44 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 गेंदों पर नाबाद 16 रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

सीरीज का दूसरा टी20 भी विशाखापत्तनम में ही 23 दिसंबर को खेला जाएगा।

ये भी देखे: ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

You may also like