IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा, WTC में जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकार्ड

by Manu
JASPRIT Bumrah IND vs WI

IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम की बल्लेबाजी धराशायी हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विंडीज को सिर्फ 162 रनों पर आउट कर दिया। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने विपक्षी कैंप को रोंगटे खड़े कर दिए।

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में तीन विकेट झटककर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने ओपनर जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेन को पवेलियन भेजा। इसी के साथ बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय धरती पर अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वे WTC में घरेलू मैदानों पर 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

बुमराह ने घरेलू WTC मैचों में कुल 13 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 50 विकेट चटकाए। इनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 45 रन देकर 6 विकेट रहा।

ये भी देखे: IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया, सुपर ओवर तक गया मैच

You may also like