IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, T20I में 100 विकेट और 100 छक्के पूरे करने वाले बने पहले भारतीय

by Manu
हार्दिक पांड्या

धर्मशाला, 15 दिसंबर 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने नया इतिहास रच दिया है। ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट लेकर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह 100 छक्के भी लगा चुके हैं। हार्दिक पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टी20आई में यह डबल पूरा किया।

हार्दिक को हमेशा मैच विनर ऑलराउंडर माना जाता है। बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हैं। विश्व क्रिकेट में वह चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 विकेट और 100 छक्के का डबल किया। उनसे पहले शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा यह कारनामा कर चुके हैं। खास बात यह है कि हार्दिक पहले तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

2000 रन बनाने से सिर्फ 61 रन दूर हार्दिक

हार्दिक पांड्या के पास एक और रिकॉर्ड करीब है। टी20आई में वे 2000 रन से सिर्फ 61 रन दूर हैं। अगर वे यह पूरा कर लेते हैं तो उनका ऑलराउंड रिकॉर्ड और मजबूत हो जाएगा। सीरीज में भारत अभी आगे चल रहा है।

ये भी देखे: IND vs SA ODI: विराट कोहली के शानदार शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया

You may also like