IND vs PAK U19: विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

by Manu
IND vs PAK U19

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी 2026: IND vs PAK U19 Result: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था लेकिन उनकी टीम यह लक्ष्य छू भी नहीं पाई। पाकिस्तान 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की जीत में युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान रहे नायक। पहले बल्लेबाजी में निचले क्रम में उन्होंने 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ 35 रन ठोककर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर पाकिस्तान की रनगति पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। उनकी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

गेंदबाजी में आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों ने पाकिस्तान के मध्यक्रम को ढहाकर जीत की नींव रखी। स्पिन और पेस के संतुलित हमले ने पाकिस्तान को कभी संभलने का मौका नहीं दिया।

ये भी देखे: कनाडा U19 ने रचा इतिहास, 50 ओवर के वनडे में सिर्फ 5 गेंदों में अर्जेंटीना को रौंदा

You may also like