IND vs PAK Final: भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, तो ट्रॉफी लेकर भागे नकवी

by Manu
मोहसिन नकवी

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2025: IND vs PAK Asia Cup Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में रिंकू सिंह ने एक धमाकेदार शॉट से पाकिस्तान को पटखनी देकर टीम इंडिया को एशिया कप का रिकॉर्ड 9वां खिताब दिला दिया। लेकिन जीत की खुशी में एक कड़वा तड़का लग गया ट्रॉफी समारोह में भारतीय खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा मौका ही नहीं मिला।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में साफ शब्दों में कहा कि टीम ने पहले ही फैसला ले लिया था कि वे ट्रॉफी एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से नहीं लेंगे। क्योंकि वह पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में शुमार हैं।

ट्रॉफी और मेडल चुरा ले गए मोहसिन नकवी- BCCI 

सैकिया ने PCB चेयरमैन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “हमने तय किया था कि ACC चेयरमैन से ट्रॉफी नहीं लेंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह ट्रॉफी और मेडल उठा ले जाएं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खेल की भावना के खिलाफ है। हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही भारत को लौटाए जाएंगे। इस मामले को हम नवंबर में होने वाली ICC कॉन्फ्रेंस में जरूर उठाएंगे।”

ये भी देखे: IND vs PAK Asia Cup Final: भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जाने कब शुरू होगा मैच, कहां देखे लाइव मैच

You may also like