IND Vs ENG Test: ओवल में इंग्लैंड को बड़ा झटका, क्रिस वोक्स 5वें टेस्ट से बाहर

by Manu
क्रिस वोक्स

IND Vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 204 रन बना लिए है।

दूसरे दिन के खेल से पहले मेज़बान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। दाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स इस मैच से बाहर हो गए हैं। अब वह इस मैच में न तो बल्लेबाजी कर पाएँगे और न ही गेंदबाजी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी है। ईसीबी ने कहा कि वोक्स की चोट का आगे का आकलन इस सीरीज़ के खत्म होने के बाद किया जाएगा।

कैसे लगी क्रिस वोक्स को चोट?

गौरतलब है कि मैच के पहले दिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर गेंद पकड़ते समय क्रिस वोक्स के कंधे में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वोक्स का बायाँ कंधा अजीब तरह से मुड़ गया था और मैदान छोड़ने से पहले वह काफी दर्द में दिखे।

ये भी देखे: IND Vs ENG: करुण नायर ने 3146 दिनों बाद लगाया कोई अर्धशतक, सुंदर के साथ शानदार साझेदारी

You may also like