ओवल, 01 अगस्त 2025: भारत ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड से पाँचवाँ और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच में जब फॉर्म में चल रहे कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल फ्लॉप रहे, तब बल्लेबाज करुण नायर ने ही टीम की पारी को संभाला और 3146 दिन बाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आखिरी बार 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था।
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने मात्र 153 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। फिर करुण नायर ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और स्कोर 200 के पार पहुँचाया। इस दौरान दोनों ने सातवें विकेट के लिए 51 रनों की नाबाद साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने पर करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्यों खास है करुण नायर ने ये पारी?
ओवल टेस्ट मैच के पहले दिन करुण नायर का अर्धशतक सबसे खास रहा, क्योंकि उन्हें यह अर्धशतक बनाने के लिए 3146 दिन का इंतज़ार करना पड़ा। वह 98 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 89 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 18 दिसंबर 2016 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
ये भी देखे: ICC Test Rankings: रवींद्र जडेजा बने वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर, मैनचेस्टर में शतक का मिला इनाम