IND vs ENG: करुण नायर ने 8 साल बाद की टेस्ट में वापसी, हुए शून्य पर हुए आउट

by Manu
करुण नायर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि उप-कप्तान ऋषभ पंत ने दूसरे दिन शतक बनाकर अपनी चमक बिखेरी। लेकिन इस बीच, करुण नायर, जिनसे बड़ी उम्मीदें थीं, फैंस को निराश कर गए।

2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही करुण नायर ने जड़ा था तिहरा शतक

आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले नायर को हेडिंग्ले टेस्ट में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। घरेलू क्रिकेट और इंग्लैंड में खेले गए अभ्यास मैचों में उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। खासकर, 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नायर ने 303 रनों की नाबाद तिहरे शतक की पारी खेली थी, जिसके बाद उनकी वापसी को एक सुनहरे मौके के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन नायर इस मौके को भुना नहीं सके।

दूसरे दिन, जब शुभमन गिल 147 रन बनाकर आउट हुए, तब नायर क्रीज पर आए। फैंस को उम्मीद थी कि वह अपनी फॉर्म को जारी रखेंगे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर नायर सिर्फ चार गेंदों का सामना कर सके। उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया और स्टोक्स की एक फुल लेंथ गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश में शॉर्ट कवर पर ओली पोप को शानदार कैच थमा बैठे। पोप का उम्दा कैच और नायर का जल्दी आउट होना भारत के लिए निराशाजनक रहा।

ये भी देखे: IND vs ENG Test: साई सुदर्शन के टेस्‍ट डेब्‍यू पर चेतेश्‍वर पुजारा ने सौंपी कैप

You may also like