IND vs AUS ODI: रोहित-विराट की शानदार पारियों से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

by Manu
IND vs AUS

IND vs AUS Match Result: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा की नाबाद 121 रनों की शतकीय पारी और विराट कोहली की 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 236 रनों पर सिमट गई जिसे भारत ने 38.3 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया।

रोहित-विराट का जलवा

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को शुभमन गिल (12) ने शुरुआती झटका दिया लेकिन रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में पारी संभाली। उन्होंने अपनी नाबाद 121 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने भी शांत लेकिन प्रभावी अंदाज में 74 रनों का योगदान दिया।

मैच के बाद एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री से बातचीत में विराट ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “हम भी आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हमें इस देश में आकर इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेलना बहुत पसंद है। हमने यहां अपना कुछ बेहतरीन क्रिकेट भी खेला है। इसलिए, इतने गर्मजोशी से हमारा स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग शानदार हैं। हमें यहां कभी भी समर्थन की कमी महसूस नहीं हुई।”

ये भी देखे: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य, भारत को 3 विकेट से हराया

You may also like