लिव- इन- रिलेशन के बढ़ रहे मामले समाज के लिए चिंताजनक- राज लाली गिल

by TheUnmuteHindi
लिव- इन- रिलेशन के बढ़ रहे मामले समाज के लिए चिंताजनक- राज लाली गिल

लिव- इन- रिलेशन के बढ़ रहे मामले समाज के लिए चिंताजनक- राज लाली गिल
पटियाला, 1 मार्च : पंजाब राज्य महिला कमीशन के चेअरपर्सन राज लाली गिल ने आज पटियाला में कहा है कि लिव- इन- रिलेशन के बढ़ रहे मामले हमारे समाज के लिए चिंताजनक हैं। यहां पुलिस लाईनज में औरतों की समस्याएं सुनने और उन को न्याय दिलाने के लिए लगाई लोक अदालत मौके राज लाली गिल ने कहा कि लडक़े लड़कियां और यहां तक कि कई विवाहित हुए पुरुष और महिलाएं भी लिव इन रिलेशन की इस बुराई की ओर धकेला जा रहा है, जो कि हमारे समाज को सिउंक की तरह खा रही है, जिससे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार को इस मामले पर कानून में संशोधन करने के लिए लिख रहे हैं। चेअरपर्सन राज लाली गिल ने इस लोक अदालत मौके 35 के करीब मामलों की सुनवाई करते बहुत केसों में पुलिस के जांच अधिकारियों को दोबारा से पड़ताल करने के निर्देश दिए। इससे अलावा उन्होंने कुछ नए केस भी सुने। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य महिला कमीशन की यह धारणा है कि किसी भी पीडि़त महिला की पूरी सुनवाई हो तथा उसको समयबद्ध ढंग के साथ तर्कसंगत न्याय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत पीडि़त महिलाएं मोहाली में नहीं जा सकती, जिसके लिए कमीशन द्वारा हर जिला में ऐसी लोक अदालतें लगाई जाती हैं। राज लाली गिल ने लोक अदालत बाद में मीडिया के साथ गैर- रस्मी बातचीत करते कहा कि औरतों के विरुद्ध भद्दी शब्दावली प्रयोग करने के मामले में महिला कमीशन बहुत सख्त है, इस लिए किसी भी आम- खास व्यक्ति को महिलाओं विरुद्ध किसी भी तरह की मंदी शब्दावली का प्रयोग करने से गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कमीशन पर राजनैतिक दबाव बारे पूछे एक सवाल का जवाब देते बताया कि कमीशन किसी के साथ धक्का नहीं होने देता और सभी मामलों में मीडीएशन (सालसी) की भूमिका निभाते हुए बिना किसी राजनैतिक या अन्य दबाव के पीडि़तों को पारदर्शी ढंग के साथ न्याय दिलाने के लक्ष्य को पूरा कर रहा है।

You may also like