कबाड़ी कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, जीएसटी गड़बड़ी और टैक्स चोरी का आरोप

by Manu
Income Tax Raids in Punjab

रोहतक, 11 सितंबर 2025: रोहतक के गीतांजलि एन्क्लेव में गुरुवार (11 सितंबर 2025) सुबह इनकम टैक्स विभाग की दिल्ली से आई नौ सदस्यीय टीम ने कबाड़ी कारोबारी विशाल उर्फ बबलू के घर पर छापेमारी की। विशाल पर जीएसटी में गड़बड़ी और टैक्स चोरी के गंभीर आरोप हैं। वह पहले भी इस मामले में नौ महीने की जेल की सजा काट चुका है।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे दो गाड़ियों में पहुंची जांच टीम ने विशाल के घर में प्रवेश कर दरवाजा बंद कर लिया। सुरक्षा के लिए बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। टीम घर के अंदर पूछताछ कर रही है और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

विशाल मूल रूप से गढ़ी मोहल्ले का निवासी है और करीब दो साल पहले उसने गीतांजलि एन्क्लेव में नया घर बनाया था। वह पुराने बस स्टैंड के पास अपनी कबाड़ की दुकान से वर्षों से कारोबार चला रहा है। जांच टीम का कहना है कि उसके कारोबार में टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई है।

ये भी देखे: फर्जी तरीके से इनकम टैक्स पर छूट लेने वालों की आयकर विभाग कर रहा जांच

You may also like