आयकर विभाग ने लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज किया, 27 करोड़ रुपये के बकाया कर पर उठाया कदम

by Manu
लुलु मॉल

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025: आयकर विभाग ने लुलु मॉल ग्रुप के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई 27 करोड़ रुपये के बकाया आयकर का भुगतान न करने के कारण की गई है।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने लंबे समय से चल रही जांच के दौरान कर देनदारी और विभिन्न लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की गहन समीक्षा की। जांच में कर चोरी के संकेत मिले थे। विभाग का कहना है कि कंपनी को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। तय समयसीमा में बकाया राशि का भुगतान न होने पर कानून के तहत बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

फिलहाल लुलु मॉल ग्रुप की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभाग ने कहा है कि बकाया राशि का भुगतान होने या उचित स्पष्टीकरण मिलने पर खाता फिर से सक्रिय किया जा सकता है।

ये भी देखे: फर्जी तरीके से इनकम टैक्स पर छूट लेने वालों की आयकर विभाग कर रहा जांच

You may also like