सरहिंद, 28 मार्च 2026: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले की सरहिंद नई अनाज मंडी में आज 28 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह समारोह पूरे पंजाब में नए बने 100 आम आदमी क्लीनिकों के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बीते दिन डिप्टी कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल ने खुद कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर सभी प्रबंध समय से पहले पूरा करने के आदेश दिए हैं।
ये भी देखे: पांच करोड़ से अधिक ओपीडी के साथ आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ -CM भगवंत मान