59
कोलकाता, 9 नवंबर : पश्चिम बंगाल में हावड़ा में एक सुपरफास्ट गाड़ी के डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिस कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘कोलकाता से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में साप्ताहिक विशेष ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पटरी से उतरे डिब्बों में एक पार्सल वैन भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस खडग़पुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी दौरान तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसे लेकर बचाय कार्य किए जा रहे हैं।