पटियाला, 13 मार्च : नगर निगम पटियाला नए वित्तीय वर्ष में अपने खर्चांे केसाथ साथ शहर के विकास पर 33 करोड़ 42 लाख रुए खर्च करेगा। निगम ने 2025-26 के लिए 146 करोड़ 49 लाख 20 हजार का बजट तैयार किया है, जिसको वित्त कमेटी के मीटिंग के जनरल हाउस में पास कर दिया जाएगा।
नगर निगम अपने सैलरी बजट पर 10855 लाख रुपए खर्च करेगा। नगर निगम ने शहर के विकास से बिना एमरजैंसी खर्चे भी रखे हैं, जिनको जरूरत पडऩे पर प्रयोग किया जा सके। आम आदमी पार्टी के मेयर कुंदन गोगिया की अगुवर्इा में यह पहला बजट पास किया जा रहा हे, जोकि पटियाला शहर के लोगों की भलाई हेतु इस्तेमाल किया जाएगा।
बिल्डिंग एप्लिकेशन फीस और वाटर सप्लाई एंड सीवरेज
वर्ष 2024-25 में 1650 लाख रूपए का टारगेट रखा गया था। इसके बदले में 1634.38 लाख की आमदन हुई। 2025-26 के लए 18 लाख रूपए का बजट रखा गया है।
इसी तरह वर्ष 2024-25 में निगम द्वारा 8 करोड 40 लाख रूपए का बजट रखा गया था। जिसके बदले में 8 करोड़ 79 लाख 47 हजार रूपए प्राप्त हुए। वर्ष 2025-26 के लिए 11 करोड़ 50 लाख का टारगेट रखा गया है।
हर ब्रांच, पिछले वर्ष कितना टारगेट, कितना प्राप्त किया और नया टारगेट क्या मिला पिछले वर्ष 25 करोड़ 41 लाख का टारगेट, 1778.67 लाख प्राप्त हुए, 31 मार्च 2025 तक टरगेट पुरा करने की संभावना। इसी तरह नया टारगेट 25 करोड़ 41 2024-25 में तीस लाख का बजट रखा गया था, 31 दिसंबर 24 तक 17 लाख 81 हजार रूपए की आमदन हुई। क्योंकि अधिक कब्जा धारकों द्वारा इस वर्ष पोजैशन लेने के लिए रकम जमा नहीं कराई गई, वर्ष 2024-25 के लिए 25 लाख रूपए का बजट रखा गया। इसी तरह वर्ष 204-25 में तीन लाख का बजट रखा गया था और एक लाख साठ हजार रूपए की आमदन हुई। 2025-26 के लिए तीन लाख का बजट रखा गया।
एडवरटाइजमेंट टैक्स और डोनेशन
वर्ष 2024-25 में 4 करोड़ 50 लाख का टारगेट रखा गया था। जिसके बदले में 193.64 लाख की आमदन हुई। वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 40 लाख रूपए का टारगेट रखा गया है। इसी तरह वर्ष 2024-25 के लिए समझौता फीस तहत छह लाख रूपए का टारगेट रखा गया था। जिसके बदले में 11 लाख रूपए मिले। 2025-26 के लिए 13 लाख का टारगेट रखा गया है। वर्ष 2024-25 के लिए 18 लाख का टारगेट रखा गया था। जिसके बदले में 15 लाख की आमदन हुई। वर्ष 2025-26 के लिए 22 लाख रूपए का टारगेट रखा गया है।