सिविल कोर्ट परीक्षा में दो साल्वर वाराणसी व चार आजमगढ़ से पकड़े
मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामान बरामद
नई दिल्ली, 7 जनवरी : सिविल कोर्ट चयन परीक्षा में किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में परीक्षा देने वाले दो सॉल्वर वाराणसी और चार आजमगढ़ में पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार सॉल्वर गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के लिए दो लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये लेता था। इस संबंधीजानकारी देते हुए वाराणसी के लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दोनों सॉल्वरों को लौटूबीर अंडरपास से पकड़ा गया। उनकी पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी पवन कुमार और बिहार के नालंदा के सिंगारहाट सोरसराय निवासी आशीष रंजन कुमार उर्फ पप्पू के रूप में हुई। उनसे कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और लैपटाप बरामद हुआ, जिसको लेकर जांच जारी है।
परीक्षा से पहले लिया जाता था एक लाख एडवांस
जानकारी के अनुसार आशीष और पवन ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना प्रयागराज का है। गिरोह के लिए परीक्षार्थी खोजने और सॉल्वर लाने का काम आठ-नौ लोग करते हैं। परीक्षार्थी से एक लाख रुपये परीक्षा के पहले एडवांस लिया जाता है। साथ ही परीक्षार्थी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र लिए जाते हैं। परीक्षा में सफल होने पर परीक्षार्थी से ढाई लाख रुपये और लिया जाता है। उधर, लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के सरगना और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम की दबिश जारी है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सिविल कोर्ट परीक्षा में दो साल्वर वाराणसी व चार आजमगढ़ से पकड़े
मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामान बरामद
50
previous post