दलित लोगों पर अत्याचार के मामले में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

by TheUnmuteHindi
दलित लोगों पर अत्याचार के मामले में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : दलित लोगों पर अत्याचार किए जाने के मामले को लेकर अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार अदालत ने दलित समुदाय के लोगों की झोपडिय़ों में आग लगाने के आरोप में 101 लोगों को सजा सुनाई है। 101 दोषियों में से 98 को आजीवन कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं अन्य तीन दोषियों को 5 साल के कठोर कारावास और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।न्यायाधीश चन्द्रशेखर सी ने मामले में गुरुवार को 101 लोगों को दोषी ठहराया था। अभियोजन पक्ष ने इस बारे में जानकारी दी। सरकारी वकील अपर्णा बूंदी ने कहा कि मामले में 117 लोगों को आरोपी बनाया गया था, इनमें से 16 की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई। फिलहाल आजीवन कारावास की सजा पाए सभी दोषी बल्लारी केंद्रीय जेल में हैं। बताया जा रहा है कि देश में जातीय हिंसा के मामले में सामूहिक रूप से इतने लोगों को पहली बार सजा सुनाई गई है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may also like