बिहार चुनाव में मढ़ौरा सीट पर NDA ने निर्दलीय अंकित कुमार को दिया समर्थन

by Manu
Marhaura constituency

पटना, 25 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के ठीक पहले मढ़ौरा विधानसभा सीट से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। याद रहे, यही वो सीट है जहां लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह की नामांकन तकनीकी खामी के चलते रद्द हो गया था। अब NDA ने इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जो चुनावी समीकरण को नया मोड़ दे सकता है।

इस फैसले के मौके पर जमुई लोकसभा सीट से सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह, जदयू के प्रवक्ता नीरज सिंह, भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख और लोजपा (रा.) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी जैसे बड़े नेता मौजूद थे।

ये भी देखे: नीतीश की JDU का ने 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, निर्दलीय लड़ रहे कई पर गिरी गाज

You may also like