चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2025: पंजाब में फसल पराली जलाने की समस्या ने फिर से तूल पकड़ ली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 26 अक्टूबर तक कुल 743 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं। रविवार को तो एक दिन में रिकॉर्ड 122 मामले सामने आए। इस सीजन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के ताजा आंकड़ों से साफ है कि तरनतारन और अमृतसर जिलों में पराली जलाने के सबसे ज्यादा केस हुए हैं। बोर्ड का कहना है कि कई किसान राज्य सरकार की बार-बार की अपील को ठेंगा दिखा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर तक इसका असर पड़ रहा है।
पिछले हफ्ते तो मामलों में तेजी से इजाफा हुआ। 20 अक्टूबर तक संख्या 353 से उछलकर 390 हो गई। जिला-वार ब्रेकअप देखें तो तरनतारन में सबसे ज्यादा 224 घटनाएं, उसके बाद अमृतसर में 154, फिरोजपुर में 80, संगरूर में 47, पटियाला में 39, गुरदासपुर में 38 और कपूरथला में 29 मामले सामने आए। सरकार ने किसानों को वैकल्पिक तरीके अपनाने की सलाह दी है।
ये भी देखे: पंजाब में किसानों ने पराली जलाने पर गिरफ्तारी को गलत ठहराया, सरकार पर लगाया भेदभाव का इल्जाम