96
पटना, 14 अक्तूबर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा, यह अत्यंत दुखद है। बाबा सिद्दीकी का बिहार से रिश्ता रहा है। उनका गृह राज्य बिहार रहा है… शिंदे सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र की सरकार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि अपराधी दिन-दहाड़े खास लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। सरकार सोई हुई है… देश की आर्थिक राजधानी का यह हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने…महाराष्ट्र में सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है उसी का नतीजा है कि इस तरह से हत्या हुई है…। उन्होंने इसकी जमकर निंदा की है।