लखनऊ में रिटायर्ड अफसर के बेटे ने किया एंटी-करप्शन इंस्पेक्टर पर हमला, हाथ मरोड़ा-मोबाइल छीना

by Manu
लखनऊ पुलिस

लखनऊ, 23 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक घटना ने सुर्खियां बटोर ली हैं। समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने एंटी-करप्शन टीम के इंस्पेक्टर पर खुलेआम हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने इंस्पेक्टर का हाथ जोर-जोर से मरोड़ा, उनका फोन छीन लिया और गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड अफसर मनीलाल के बेटे संजय पर यह संगीन आरोप है। घटना 15 सितंबर की है। उस दिन एंटी-करप्शन इंस्पेक्टर नुरुलहुदा खान कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) लेकर मनीलाल के विभूतिखंड वाले घर पहुंचे थे। दरअसल, मनीलाल के खिलाफ विशेष न्यायाधीश POCSO कोर्ट और अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। पेशी के बावजूद वे बार-बार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने NBW जारी कर दिया था।

ये भी देखे: लखनऊ के मॉल में गोलीबारी, विवाद के बाद फायरिंग, महिला समेत चार गिरफ्तार

You may also like