करनाल में लगा कांग्रेस पार्टी को झटका, त्रिलोचन ङ्क्षसह भाजपा में शामिल
नायब सिंह सैनी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
हरियाणा, 19 फरवरी : कांग्रेस पार्टी को करनाल में एक बड़ा झटका लगा है,वहां के सीनियर नेता पार्टी को छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस को नगर निगम चुनाव से पहले करनाल में यह बड़ा झटका लगा है। पहले से ही संगठन की कमी और गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई है। मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के खिलाफ दो बार करनाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके 42 साल पुराने नेता कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, युवा नेता नीटू मान समेत दर्जनभर नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया। बता दें कि सरदार त्रिलोचन सिंह की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी। कांग्रेस को उन्होंने चार दशक से ज्यादा का समय दिया है। इसके अलावा त्रिलोचन सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं पार्टी छोडऩे के बाद त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। जब समाज के काम नहीं होते तो हमसे सवाल होते हैं और जब पार्टी नेतृत्व से बात की जाती है तो सुनवाई नहीं होती है, फिर ऐसी पार्टी में रहने का कोई फायदा नहीं है।
करनाल में लगा कांग्रेस पार्टी को झटका, त्रिलोचन भाजपा में शामिल
नायब सिंह सैनी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
62