चंडीगढ़ में वर्षांे पुरानी बिल्डिंग गिरने से हुआ हादसा

पुलिस ने गिरने से पहले ही खाली करवाई थी बिल्डिंग

by TheUnmuteHindi
चंडीगढ़ में वर्षांे पुरानी बिल्डिंग गिरने से हुआ हादसा

चंडीगढ़ में वर्षांे पुरानी बिल्डिंग गिरने से हुआ हादसा
पुलिस ने गिरने से पहले ही खाली करवाई थी बिल्डिंग
चंडीगढ़ , 6 जनवरी : चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में आज अचानक एक वर्षांे पुरानी इमारत ढहने के कारण लोगों में काफी सहम व डर देखने को मिला जानकारी के अनुसार जब यह इमारत ढही तो उस समय इमारत के अंदर कोई नहीं था। इस घटना ने शहरवासियों को चौंका दिया है। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी पुरानी इमारतों की सुरक्षा जांच समय-समय पर होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने इस संबंधी सूचना मिलते ही जहां इलाके को सील किया, वहीं लोगों को भी सतर्क किया।
ध्वस्त होते समय नहीं था कोई अंदर
इस घटना के वक्त यह इमारत पूरी तरह खाली थी और पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर इसके चारों ओर के रास्ते बंद कर दिए थे। प्रशासन की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले होटल में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी तीन पिलर्स में दरारें दिखाई दीं। मरम्मत के दौरान आसपास की बिल्डिंगों में झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए इमारत के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रास्तों को बंद कर दिया गया। सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद दावा किया था कि दरारें गंभीर नहीं हैं और अन्य पिलर्स मजबूत स्थिति में हैं लेकिन गत रात्रि पूरी बिल्डिंग के गिरने से अफसरों के ये दावे गलत साबित हुए। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारियों द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like