अंबाला में ACB ने वन्य जीव इंस्पेक्टर और पशु प्रेमी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

by Manu
वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबाला, 26 फरवरी 2026: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राकेश और पशु प्रेमी भरत को रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी अंबाला सिटी के वन विभाग कार्यालय में वीरवार दोपहर को हुई।

एसीबी की टीम ने सपेहड़ा गांव के भीलपुरा निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर पूरा जाल बिछाया था। संदीप कुमार ने आरोप लगाया था कि दोनों आरोपी नौकरी या किसी अन्य काम के नाम पर उनसे रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने पहले 30 हजार रुपये की राशि पशु प्रेमी भरत को सौंपी। जैसे ही भरत ने यह रकम वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश को दी एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथों काबू कर लिया।

कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। गिरफ्तारी के समय रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के पास से बरामद हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस घोटाले में और लोग शामिल हैं या यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।

ये भी देखे: कैथल में ACB की कारवाई, कोऑपरेटिव सोसाइटी में रिश्वत लेते AR और इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

You may also like