अलीगढ़, 23 सितंबर 2025: शारदीय नवरात्रि की भक्ति रंग में डूबे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा की वरिष्ठ मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा का व्रत शुरू कर दिया है और पूरे 9 दिनों तक इस पवित्र व्रत को निभाने का संकल्प लिया है। अपने घर में मां दुर्गा का घट स्थापित कर, रूबी ने पहले दिन ही मां की विशेष आराधना की, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन रही है।
रूबी आसिफ खान ने कहा कि वे नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन रहेंगी। उन्होंने देशवासियों से भावुक अपील की, “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन – हम सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। किसी भी तरह का भेदभाव न करें, सब मिलकर त्योहार मनाएं।”
ये भी देखे: Navratri 2025 Day 2 Katha: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन करें इस कथा का पाठ