2017 में निवेशक यूपी का नाम सुनकर हंसते थे, अब हालात बदल गए – CM योगी

by Manu
Nivesh Mitra UP

लखनऊ, 24 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि साल 2017 में जब हम निवेश की बात करते थे तो निवेशक ठहाके लगाकर हंस देते थे। कई लोग कहते थे कि हमने पांच साल पहले ही संकल्प ले लिया था कि यूपी नहीं जाएंगे।

योगी ने कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में माफियाराज था। कोई भी सुरक्षित नहीं था। हर जिले में समानांतर सरकार चल रही थी। हमने सत्ता में आते ही जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अब कोई भी हो, अगर उसने दुस्साहस किया तो वह खुद अपना यमराज के यहां का टिकट काट रहा है।

सीएम योगी मंगलवार को लोकभवन पहुंचे थे। उन्होंने ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च किया। इस मौके पर 85 कंपनियों को प्रमाण पत्र दिए गए और उन्हें भूमि आवंटित की गई।

इसके अलावा सरकार ने 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी कर दी। कार्यक्रम में ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक शेड्स और बिजनेस पार्क स्कीम की औपचारिक शुरुआत भी की गई।

ये भी देखे: ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, अयोध्या में बोले सीएम योगी

You may also like