मेयर गोगिया की तरफ से डेयरी मालिकों के साथ अहम मीटिंग : दो महीने में होंगी डेरियां शिफ्ट
– डेयरी मालिकों ने डेरियां शिफट करने पर सहमति प्रकट की
पटियाला, 11 फरवरी : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया की तरफ से आज शहर के डेयरी मालिकों के साथ एक विशेष मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग दौरान, मेयर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि अगले 2 महीनों के अंदर- अंदर शहर की सब डेयरियों को डेयरी प्रोजैक्ट अबलोवाल में शिफ्ट किया जाए।
मेयर ने यह भी उल्लेख किया कि शहर में जगह-जगह पर पशुओं के गोबर के ढेर लगा दिए जाते हैं, जिस कारण शहर की सफाई पर प्रभाव पड़ता है। इसके मद्देनजर डेयरी मालिकों को आदेश दिए गए कि गोबर सनौरी अड्डा (पुराने गारबेज डंप) पर फेंका जाए ताकि किसान व निवासी इसको प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकें।
उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही
मेयर ने सख्ती दिखाते हुए नगर निगम की हैल्थ शाखा को निर्देश दिए कि नियम न मानने वाले डेयरी मालिकों पर भारी जुर्माने लगाए जाएं, और लगातार उल्लंघन करने की सूरत में, उनकी वाटर सप्लाई और सीवरेज कनैक्शन भी काट दिया जाए।
डेयरी मालिकों की तरफ से शिफटिंग सम्बन्धित सहमति
डेयरी मालिकों ने शिफटिंग के लिए सहमति जाहिर की, परन्तु उनकी तरफ से डेयरी प्रोजैक्ट में ड्रेन और बिजली सप्लाई की कमी बारे चिंता जाहिर की गई। इस पर मेयर ने अधिकारियों को 2 महीनों के अंदर यह काम पूरा करने के आदेश दिए।
मीटिंग में शामिल व्यक्ति
इस मीटिंग में डेयरी यूनियन के प्रधान कृपाल सिंह, अवतार सिंह, नगर निगम के मैडीकल अफसर हैल्थ डा. नविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर मुनीश पुरी और समूह सैनेटरी इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।
मेयर गोगिया की तरफ से डेयरी मालिकों के साथ अहम मीटिंग : दो महीने में होंगी डेरियां शिफ्ट
डेयरी मालिकों ने डेरियां शिफट करने पर सहमति प्रकट की
40