चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में एक बड़े अवैध गैस सिलेंडर रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डिलीवरी एजेंटों के किराए के गोदामों से कुल 183 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।
सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी कर्मचारी हैं। वे वितरण की आड़ में एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने में शामिल थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने की बजाय किराए के गोदामों में जमा कर लिया था।
पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी देखे: जालंधर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने के लिए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर