नालागढ़, 02 दिसंबर 2025: बद्दी पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गलोट बाजार में धावा बोला। यहां घनश्याम पुत्र बृज लाल निवासी गांव रंडाला (लूणस) बिना नाम और बिना किसी वैद्य लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा था। टीम ने मौके पर क्लीनिक सील कर दिया।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि एआई सेल को सूचना मिली थी कि गलोट बाजार में एक व्यक्ति झोला छाप डॉक्टरी कर रहा है। मरीजों को गलत दवाइयां दे रहा है। तुरंत टीम गठित की गई। छापेमारी में कई ऐसी दवाइयां बरामद हुईं जिनके बिल नहीं थे। क्लीनिक में कोई बोर्ड तक नहीं लगा था।
घनश्याम के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। कई मरीजों ने शिकायत की थी कि इलाज के बाद हालत और बिगड़ गई।
ये भी देखे: हिमाचल के बद्दी में लगी भीषण आग, 23 झुग्गियां जलकर राख, अनाज और नगदी भी जले