महेंद्रगढ़, 13 जून 2025: महेंद्रगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशों पर अवैध हथियारों और उनके तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी, कुलदीप, निवासी गांव खुडाना, को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने कुलदीप से एक देसी पिस्टल बरामद की।
जांच में पता चला कि कुलदीप के खिलाफ पहले से हत्या का प्रयास, उगाही, और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 18 मामले दर्ज हैं। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पिछले महीने भी सीआईए महेंद्रगढ़ ने थाना सदर नारनौल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांव बलाहा खुर्द के रोहित नामक युवक को अवैध देसी कट्टा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। उससे दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस ने रोहित के खिलाफ सदर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।
इस मामले में भी अवैध हथियार सप्लाई करने वाले की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच को और गहरा कर रही है।
ये भी देखे: हरियाणा: महेंद्रगढ़-कनीना हाईवे भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत