गांदरबल, 21 फरवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने गांदरबल के सफापोरा इलाके में सड़क पर लगाया गया आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) समय रहते बरामद कर लिया। इससे एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सफापोरा सड़क पर संदिग्ध गतिविधि की जांच शुरू की। जांच के दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली जो आईईडी निकली। जैसे ही सूचना मिली, पूरा इलाका घेर लिया गया और यातायात पूरी तरह रोक दिया गया।
बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आईईडी को निष्क्रिय करने का अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक आईईडी को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है और आसपास की तलाशी जारी है।
ये भी देखे: बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, आईईडी और 53 एके-47 कारतूस बरामद