चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल की ओर आक्रामक तरीके से गेंद फेंकने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने सख्त कार्रवाई की है। अर्शदीप को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
आईसीसी ने अर्शदीप को अपने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। यह आर्टिकल अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या उसके पास खतरनाक या आक्रामक तरीके से गेंद या क्रिकेट का कोई अन्य सामान फेंकने से संबंधित है। फाइनल में अर्शदीप ने डैरिल मिचेल की ओर तेजी से गेंद फेंकी थी जिससे मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया था। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने बाद में हाथ मिलाकर विवाद को खत्म कर लिया था।
आईसीसी की मैच रेफरी ने अर्शदीप के इस व्यवहार को लेवल 1 अपराध माना है। चूंकि यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था इसलिए केवल 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया है। यदि डिमेरिट पॉइंट तीन तक पहुंचते हैं तो खिलाड़ी पर एक टेस्ट या दो टी20/वनडे मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।
ये भी देखे: अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते ही खरीदी 3 करोड़ की मर्सिडीज G-Class