चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद आईसीसी ने बुधवार को नई टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ने दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि अभिषेक शर्मा की नंबर 1 की कुर्सी अब खतरे में दिख रही है।
अभिषेक शर्मा अभी भी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 875 अंक है। लेकिन उनके और ईशान किशन के बीच का अंतर अब महज 4 अंकों का रह गया है। ईशान किशन ने इस अपडेट में दो पायदानों की छलांग लगाई है और अब वे 871 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विश्व कप फाइनल में उनकी 54 रनों की पारी और पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन ने उन्हें यह बड़ा उछाल दिया है।
संजू सैमसन ने भी 18 स्थानों की छलांग मारी है और वे सीधे 22 नंबर पर पहुंच गए है।
ये भी देखे: ICC T20 Ranking Batsman: ईशान किशन ने आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 में मारी एंट्री