ICC T20 Batting Ranking: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमें 28 जून 2025 से शुरू हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने हैं। पहले मैच में भारत ने नॉटिंघम में इंग्लैंड को 97 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह भारत की ओर से महिला टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था, जिसने भारत को 238/5 का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। जवाब में इंग्लैंड की टीम 141 रनों पर सिमट गई। इस प्रदर्शन के दम पर स्मृति मंधाना ने ICC महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंक हासिल की है।
ICC महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज
– स्मृति मंधाना: 771 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर। वह ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (794 पॉइंट्स, पहला स्थान) और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (774 पॉइंट्स, दूसरा स्थान) से पीछे हैं। मंधाना टॉप-10 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
– हरमनप्रीत कौर: 12वें स्थान पर (628 पॉइंट्स)। चोट के कारण पहले टी20 में नहीं खेलीं, लेकिन उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।
– शेफाली वर्मा: एक स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर (617 पॉइंट्स)। पहले टी20 में 23 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली।
– जेमिमा रोड्रिग्स: 14वें स्थान पर (619 पॉइंट्स)
टीम रैंकिंग
– भारत: ICC महिला टी20 टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर।
– ऑस्ट्रेलिया: पहला स्थान।
– इंग्लैंड: दूसरा स्थान।
ये भी देखे: ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना कमाल, ICC वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान किया हासिल