‘जब तक फैसला नहीं आता, मैं लोकसभा नहीं जाऊंगा’, अविश्वास प्रस्ताव पर बोले स्पीकर ओम बिरला

by Manu
स्पीकर ओम बिरला

नई दिल्ली, 10 फ़रवरी 2026: स्पीकर ओम बिरला ने अपने खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब तक स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता तब तक वे सदन में नहीं जाएंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए। सूत्रों ने बताया कि संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी ने यह फैसला लिया। विपक्षी नेता के लिए स्पीकर को हटाने की मांग पर सहमति जताना उचित नहीं माना जाता।

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय में जमा किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज दोपहर 1:14 बजे उन्होंने रूल 94C के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुल 118 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए।

ये भी देखे: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों के हस्ताक्षर

You may also like