मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

विपक्षी दलों पर बड़ा हमला भी बोला

by TheUnmuteHindi
मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं : प्रधानमंत्री मोदी
विपक्षी दलों पर बड़ा हमला भी बोला
नई दिल्ली, 31 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर के बाहर बयान देते कहा कि आज बजट सत्र के प्रारंभ में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं। ऐसे अवसर पर सदियों से हमारे यहां मां लक्ष्मी का पुण्य स्मरण किया जाता है। मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद यह पहली बार है जब सत्र शुरू होने से पहले भारत में समस्या पैदा करने का कोई विदेशी प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, संभवत: 2014 के बाद यह पहला संसद सत्र है, जब विदेश से आग भडक़ाने की कोशिश नहीं की गई। मैं 2014 से ही देख रहा हूं कि लोग हर सत्र से पहले उत्पात मचाने के लिए तैयार रहते हैं और यहां ऐसी मुसीबतों को हवा देने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है।
गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे किए, जोकि गर्व की बात
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है। इस देश के लोगों ने मुझे तीसरी बार ये जिम्मेदारी दी है और ये इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प इस देश ने लिया है उस दिशा में यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयासों से इस संकल्प को पूरा करेंगे।

You may also like