फरीदाबाद, 21 फरवरी 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर पिस्टल से तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। आरोपी पति मौके से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया।
पति बाहर से घर लौटा लेकिन पत्नी घर पर नहीं मिली। वह घर से निकलकर जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में पत्नी से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों में पहले कहासुनी हुई। आरोप है कि बात बढ़ने पर पति ने अचानक पिस्टल निकाल ली और बीच सड़क पर ही महिला पर तीन गोलियां दाग दीं।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। घायल महिला को तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी। तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा था।
ये भी देखे: फरीदाबाद में गोगा हत्याकांड में वांछित शूटर साहिल उर्फ बाबा गैंग का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार