अनंतनाग-सोपोर में नशीली अफीम की भारी खेप बरामद, पंजाब के तीन तस्कर गिरफ्तार

by Manu
Yudh Nashya Virudh ANTF

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2025: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए अनंतनाग और सोपोर में अलग-अलग छापेमारी की है. करीब 190 किलोग्राम अफीम की ताजी जड़ (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद हुई। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनके इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया। ये कार्रवाई ड्रग तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा झटका है.

पहली घटना अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके से जुड़ी है। खुफिया जानकारी के आधार पर बिजबेहरा पुलिस ने डोनीपोरा चेकपोस्ट पर एक टाटा मोबाइल (रजिस्ट्रेशन नंबर JK21A-3990) को रोका। गहन तलाशी लेने पर वाहन से लगभग 136.3 किलोग्राम पॉपी स्ट्रॉ बरामद हुई। इसमें सवार पंजाब के जालंधर जिले के दो तस्कर सुनील कुमार (पिता: धर्मपाल, गांधी कैंप निवासी) और बॉबी (पिता: बलबीर दास, तिलक नगर निवासी) को मौके पर ही धर दबोचा गया। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

ये भी देखे: पंजाबी सिंगर बाज सरन 10 साल बाद NCB की गिरफ्त में, 36 किलो अफीम तस्करी का था आरोपी

You may also like