लुधियाना, 27 दिसंबर 2025: न्यू माधोपुरी इलाके की एक हौजरी फैक्टरी में काम करने वाले एक पुरुष और महिला कर्मचारी ने मालिक को लाखों का चूना लगा दिया। दोनों ने कारोबारी मुकेश कपूर की हौजरी में अकाउंट का काम संभालते हुए व्यापारियों से आने वाली कैश पैमेंट को अपने-अपने खातों में डलवा लिया।
पीड़ित मुकेश कपूर ने थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी में विंटर का माल तैयार होता है। देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी उनसे माल खरीदते हैं। आरोपी नीतिश गंभीर और मधु चावला को इसकी पूरी जानकारी थी। दोनों ने मिलकर व्यापारियों को गुमराह किया और आने वाली कैश पैमेंट को अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया।
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकेश कपूर के बयान पर नीतिश गंभीर (निवासी कंपनी बाग, टिब्बा रोड) और मधु चावला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच में ठगी की राशि और तरीके की गहन पड़ताल की जा रही है। कारोबारी मुकेश कपूर ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
ये भी देखे: लुधियाना में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 1.40 करोड़ की ठगी, टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेजा