मथुरा, 07 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने दिल्ली से कानपुर जा रही बस से उतरे यात्रियों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ या पार्किंग एरिया में रोकने के बजाय सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। बस से उतरे यात्री सड़क के किनारे खड़े थे तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर आया। कंटेनर ने पहले बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे निकल गया।
हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल 9 यात्रियों का इलाज चल रहा है जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी देखे: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे से भयानक हादसा, कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत